रेशम के धागों में लिपटा भाई बहन का प्यार
बँधवालो भैया हाथों पर करती हूँ मनुहार
..
तेरे आँगन बजे हमेशा खुशियों की शहनाई
रिश्ते की इस बेल पे छाई रहे सदा तरुणाई
दिनकर से जगमग हों दिन और पूनम सी हो रातें
याद हमेशा रखना भैया बचपन की सब बातें
खिला रहे फूलों सा हरदम भैया का परिवार
बँधवालो भैया हाथों पर करती हूँ मनुहार
..
रेशम की राखी के संग हम कई दुआएं लाएँं
मंगलमय जीवन हो तेरा निशदिन शगुन मनाएँ
फलीभूत हो मेरी दुआएं जीवन तेरा महके
बच्चों की मुस्कान से घर का कोना कोना चहके
रिद्धि सिद्धि के संग विनायक सदा रहेंगे द्वार
बँधवालो भैया हाथों पर करती हूँ मनुहार
..
भाई बहन का पर्व लिए मतवाला सावन आया
दूर रहे भैया तुमसे हर गम की काली छाया
सम्बन्धों की पावनता कच्चा धागा बतलाता
प्रेम भाव का पर्व अनूठा मन में प्रीत बढ़ाता
बना रहे जन्मों जन्मों तक भाई बहन का प्यार
बँधवालो भैया हाथों पर करती हूँ मनुहार
..
अक्षत रोली, मोली राखी साथ मिठाई लाएँ
सजा रहे भैया का माथा मंगल तिलक लगाएँ
कच्चे धागों का है रिश्ता इसकी लाज निभाना
तीज त्योहार पे हमें बुलाना भैया भूल न जाना
अजर अमर हो सदा हमारी भाभी का श्रंगार
बँधवालो भैया हाथों पर करती हूँ मनुहार
..
रेशम के धागों में लिपटा भाई बहन का प्यार
बँधवालो भैया हाथों पर करती हूँ मनुहार
..
रमा प्रवीर वर्मा
नागपूर (महाराष्ट्र)