Monday, 4 September 2017

दोहे

रोके से रुकते नहीं,
मन के कोमल भाव ।
बह जाते कुछ इस तरह,
ज्यों कागज़ की नाव ।।
~~~~~~~~~~~~~~~
मेरे लेखन को मिला,
इसी जगह विस्तार ।
कैसे कह दूँ फेसबुक,
होता है बेकार ।।

रमा प्रवीर वर्मा

No comments:

Post a Comment

राखी का त्योहार

रेशम के धागों में लिपटा भाई बहन का प्यार  बँधवालो भैया हाथों पर करती हूँ मनुहार  .. तेरे आँगन बजे हमेशा खुशियों की शहनाई  रिश्ते की इ...