Monday, 4 September 2017

दोहे

रोके से रुकते नहीं,
मन के कोमल भाव ।
बह जाते कुछ इस तरह,
ज्यों कागज़ की नाव ।।
~~~~~~~~~~~~~~~
मेरे लेखन को मिला,
इसी जगह विस्तार ।
कैसे कह दूँ फेसबुक,
होता है बेकार ।।

रमा प्रवीर वर्मा

Friday, 1 September 2017

स्लोगन (हिंदी)

हिंदी हम अपनाएंगे
भारत का मान बढाएंगे
..
देश प्रेम की ये परिभाषा
हिंदी हो जन जन की भाषा
..
निज भाषा का मान करेंगे
हिंदी का उत्थान करेंगे
..
हिंदी से है हिन्दोस्तान
इसका करना है सम्मान
..
भारत के माथे की बिंदी
गर्व से बोलेंगे हम हिंदी
..
हिंदी हिन्दू हिंदुस्तान
हम सबका है स्वाभिमान
..
मीठी और आसान है बोली
जो अपनाया उसकी होली
..
रमा प्रवीर वर्मा.....

राखी का त्योहार

रेशम के धागों में लिपटा भाई बहन का प्यार  बँधवालो भैया हाथों पर करती हूँ मनुहार  .. तेरे आँगन बजे हमेशा खुशियों की शहनाई  रिश्ते की इ...